फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: खैर की लकड़ी से लदी पिकअप गाड़ी पकड़ी, 45 मोछे किए जब्त

Sun, 27 Sep 2026 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। वन विभाग की टीम ने वन माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए देर रात खैर की लकड़ी से लदी पिकअप गाड़ी को पकड़ लिया। इस मामले में अंधेरे का फायदा उठाकर चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने पिकअप से खैर की लकड़ी के 45 मोछे बरामद किए हैं।
वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 12:40 बजे वन विभाग की टीम पीर निगाह क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान ऊना की तरफ आ रही तिरपाल से ढकी सफेद रंग की पिकअप गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया। चालक ने वाहन रोकने के बजाय तेज रफ्तार से भगा लिया।
इसके बाद वन विभाग की टीम ने पिकअप का पीछा शुरू कर दिया। टीम ने पिकअप का पीछा चताड़ा तक किया। इस दौरान तस्करों के साथियों ने भूरे रंग की गाड़ी से वन विभाग की टीम का रास्ता रोकने और पीछा भटकाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

चताड़ा में पहुंचने पर पिकअप चालक वाहन को आबादी से दूर खड़ा कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। वन विभाग की टीम ने पिकअप की तलाशी ली तो उसमें अवैध रूप से काटी गई खैर की लकड़ी के मोछे लदे मिले।
विज्ञापन

पिकअप को कब्जे में लेकर वन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें