फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: टोल बैरियर पर अवैध लकड़ी से लदी पिकअप पकड़ी

Wed, 15 Jul 2026 07:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले के टाहलीवाल थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से लकड़ी ले जा रही एक पिकअप गाड़ी को काबू किया। चालक लकड़ी से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 4:50 बजे थाना टाहलीवाल के अन्वेषण अधिकारी एसआई राजमल अपनी टीम के साथ सिंगा टोल टैक्स बैरियर पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान एक पिकअप गाड़ी को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में लकड़ी लदी मिली। पुलिस पूछताछ के दौरान चालक सुखविंद्र शर्मा निवासी गांव पोलियां, तहसील हरोली, जिला ऊना लकड़ी के परिवहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने लकड़ी और वाहन को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि मामले की जांच में यह भी पता लगाया जा रहा कि लकड़ी कहां से काटी गई थी और उसे किस स्थान पर ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें