फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पीजीआई सैटेलाइट सेंटर की अपनी ओपीडी पर्ची शुरू

Sat, 01 Aug 2026 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पीजीआई सैटेलाइट सेंटर ऊना में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को अब एक और बड़ी सुविधा मिलने लगी है। केंद्र ने अपनी अलग ओपीडी पर्ची जारी करने की व्यवस्था शुरू कर दी है। अब इसी पर्ची के आधार पर यदि किसी मरीज को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया जाता है तो वहां उसका ओपीडी कार्ड तुरंत तैयार हो जाएगा। इससे उपचार में लगने वाला समय बचेगा और दोनों संस्थानों के बीच मरीजों का रिकॉर्ड भी एक क्लिक पर उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन

अब तक पीजीआई सैटेलाइट सेंटर में आने वाले मरीजों के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना की ओपीडी पर्ची का इस्तेमाल किया जाता था। इससे मरीजों का रिकॉर्ड अलग से तैयार नहीं हो पाता था और पीजीआई चंडीगढ़ पहुंचने पर पंजीकरण संबंधी औपचारिकताओं में अतिरिक्त समय लगता था। मरीजों की सुविधा और डिजिटल रिकॉर्ड को बेहतर बनाने के उद्देश्य से केंद्र प्रबंधन ने अपनी अलग ओपीडी पर्ची जारी करने की प्रक्रिया लागू कर दी है। मरीज को जारी की जाने वाली ओपीडी पर्ची में उसका पूरा रिकॉर्ड दर्ज रहेगा। यदि मरीज को विशेषज्ञ परामर्श, जांच या उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ भेजा जाता है तो उसी पर्ची के आधार पर पीजीआई चंडीगढ़ में प्राथमिकता से उस मरीज का ओपीडी कार्ड तैयार होगा। इससे मरीजों को अलग से पंजीकरण कराने या आवश्यक दस्तावेजों की दोबारा जांच जैसी प्रक्रियाओं से नहीं गुजरना पड़ेगा। बता दें कि पीजीआई सैटेलाइट सेंटर ऊना में हमीरपुर, बिलासपुर व पड़ोसी राज्य पंजाब के भी मरीज परामर्श व उपचार के लिए पहुंचते हैं।

क्षेत्रीय अस्पताल के भवन में संचालित हो रहे पीजीआई सैटेलाइट सेंटर में ओपीडी सुबह 10:30 बजे से शुरू होकर दोपहर दो बजे तक चलती है। इस समय मरीज ओपीडी में आकर चिकित्सक से परामर्श व उपचार ले सकता है।
विज्ञापन



पीजीआई सैटेलाइट सेंटर ऊना में अब केंद्र में ही पर्ची बनाने की सुविधा शुरू हो गई है। अगर किसी मरीज को पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर करना पड़े तो इसी पर्ची के आधार पर ओपीडी कार्ड प्राथमिकता से बनाया जाता है।
विज्ञापन

-डॉ. अनमोल मोहित, प्रभारी पीजीआई सैटेलाइट सेंटर ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें