फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों के पेट्रोल पंपों में शत प्रतिशत तेल खत्म, मुश्किलें बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारी (ऊना)। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के अधिकतर पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल खत्म हो गया है। दूरदराज के वाहन चालक पेट्रोल-डीजल लेने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं।
भीषण गर्मी के बीच समय और धन की बर्बादी करके लोग 20 से 25 किलोमीटर दूर इंडियन ऑयल कारपोशन के पंपों में पहुंच रहे हैं। मजबूरी में उपभोक्ता कैनियों में पेट्रोल व डीजल ले जा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) ऊना राजीव शर्मा ने बताया कि कंपनी प्रबंधन के उच्च अधिकारियों से इस संबंध में पत्राचार किया गया है। सरकार स्तर पर यह मामला उठाया गया है। जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। पेट्रोल-डीजल की किल्लत पर कुछ उपभोक्ताओं ने अपनी राय कुछ इस प्रकार दी।
तेल न मिलने से पेश आ रही दिक्कतें
इधर-उधर घूमकर चना की चाट बेचने वाले राजू का कहना है कि दो पंपों पर जाने के बाद भी तेल नहीं मिल पाया है। बिना तेल के वाहन न चलने से रोजी रोटी का संकट हो रहा है। अब पुरानी साइकिल लेकर काम चलाया जाएगा। शहरी इलाकों के पंप से तेल लाना भी मुश्किल है।
खेतों की जुताई में होगी मुश्किल
किसान श्याम सिंह का कहना है कि बिना डीजल कृषि कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। मानसून का इंतजार हो रहा है। ऐसे में इन दिनों बारिश होती है तो बिना डीजल जुताई कार्य में मुकिश्लें होंगी। कृषि उपकरणों का इस्तेमाल कैसे होगा। सरकार और कंपनियां तेल की सप्लाई सुनिश्चित करें।
सरकार उठाए कदम
वाहन चालक विक्रम का कहना है कि शुक्र है कि आईओसीएल वाले पंप में तेल मिल रहा है। कुछ दूरी ही सही, लेकिन तेल मिल पा रहा है। तेल सप्लाई न होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में हिंदुस्तान व भारत पेट्रोलियम के पंपों में काम पटरी से उतर चुका है। कुछ जगह तो तेल का स्टॉक पूरा खत्म है। सरकार जल्द इस विषय पर कदम उठाए अन्यथा मुश्किलें बढ़ती जाएंगी।
विज्ञापन

कैन लेकर तलाश रहे तेल
बाइक चालक तरसेम का कहना है कि कैन लेकर सुबह से आईओसी के पंप की तलाश में निकले हुए हैं। टक्का से ऊना जाकर ही कुछ पेट्रोल डलवाकर काम चलाएंगे। सरकार समय रहते इसका कोई समाधान निकाले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें