फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भीषण गर्मी में विद्युत कटों से छूट रहा पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा क्षेत्र में दिन-रात लग रहे बिजली के कट, कामकाज प्रभावित
विज्ञापन

लोगों ने विद्युत बोर्ड से समस्या को हल करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में पिछले कुछ दिन से विद्युत आपूर्ति की आंख मिचौनी ने जनता को मुश्किल में डाल दिया है। भीषण गर्मी में पसीने छूट रहे हैं। दुकानदारों सहित कामकाजी महिलाओं को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि चुनाव के समय सभी नेता बड़े-बड़े दावे करते थे कि आपको सभी सहूलियत मिलेंगी लेकिन चुनाव खत्म तो बात खत्म। भाजपा सरकार आई तो उन्होंने 125 यूनिट बिजली फ्री कर दी। कांग्रेस सरकार ने घोषणा कर दी थी कि हमारी सरकार आएगी तो 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे लेकिन 300 यूनिट मुफ्त बिजली तो दूर की बात बिजली आपूर्ति भी 24 घंटे नहीं हो पा रही है। इस पर अमर उजाला संवाददाता से बातचीत करते हुए महिलाओं ने अपने विचार इस तरह साझा किए।
1. हर दिन विद्युत कट लगने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आजकल विवाह शादियों का सीज़न चल रहा है। लोगों को समय पर सिलाई का काम पूरा करने में दिक्कत आ रही है। -तलमेहडा की सिलाई अध्यापिका सोनिया सोनी
विज्ञापन

2. जब भी खाना बनाने का समय होता है, तभी विद्युत आपूर्ति बंद हो जाती है। घर में खाना अंधेरे में बनाना पड़ता है। दूसरा गर्मी में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। - धनेत पंचायत की गृहिणी कौशल्या देवी
3- घर में छोटे-छोटे बच्चे हैं। रात-रात भर अंधेरे में रहना पड़ता है। बिजली कट लगने बच्चे गर्मी के कारण परेशान हो रहे हैं। आखिर कब होगा समस्या का हल। -डीहर पंचायत की सुमन देवी
विज्ञापन

4- सरकार और संबंधित विभाग से आग्रह है कि बिजली की आंख मिचौनी की समस्या को दूर किया जाए। घर में बच्चे बिना बिजली के परेशान हो रहे हैं। इसलिए प्रदेश सरकार से आग्रह है कि हमारी समस्या का समाधान हल करवाया जाए। -खरयालता की कमलेश कुमारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें