फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी से मिले सासण के दर्जनों ग्रामीण

Fri, 26 Feb 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
सासण स्थित गुरु रविदास मंदिर में झंडा रस्म अदा करने के दौरान करंट लगने से हुए हादसे में प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई न होने पर शुक्रवार को दर्जनों ग्रामीण डीसी यूनुस से मिले। ग्रामीणों ने बसपा नेता विजय नायर के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपते हुए न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगों को दो दिन के भीतर पूरा न किया गया तो 29 फरवरी को उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन


बसपा नेता विजय नायर ने कहा कि पिछले रोज चक्का जाम के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से दिए गए आश्वासन पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले को उचित मंच पर उठाया जाएगा, जिससे पीड़ित परिवारों को उनका हक मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन से पीड़ित परिवारों को प्रशासनिक मदद के साथ-साथ बिजली बोर्ड से भी मुआवजा दिलाने की मांग की गई है। मृतक के परिजनों को सरकारी नौकरी देने की बात भी डीसी के समक्ष रखी गई। नायर ने कहा कि ग्रामीणों को यदि जल्द इंसाफ न मिला तो 29 फरवरी को उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। डीसी यूनुस ने कहा कि गांव सासण में हुआ हादसा दुखदायी है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एसडीएम ऊना को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जबकि, बिजली बोर्ड और पुलिस भी अपने स्तर पर जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि हादसे में मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख एवं घायलों को 15-15 हजार रुपये देने का प्रावधान है, जो जल्द दे दिए जाएंगे। इसके अलावा पीड़ित परिवारों की अन्य मांगों से सरकार को अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें