फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों के बाहर हो रही सुबह-शाम

Thu, 24 Nov 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
ऊना में बैंक के बाहर लगी लाइऩ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में नई करेंसी हासिल करने के लिए लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बैंक खुलने से पहले से लेकर बैंक बंद होने तक लोगों की कतारें आम तौर पर देखी जा रही हैं। ज्यादा भीड़ एटीएम के बाहर लग रही है। लोग एटीएम से कैश निकलवाने के चक्कर में घंटों कतारों में लगने को मजबूर हैं। शहर में कुछ ही बैंकों के एटीएम काम कर रहे हैं, जिससे समस्या जस की तस बनी हुई हैं।
विज्ञापन


कई बैंकों ने तो कैश न होने के चलते शटर डाउन कर रखे हैं। जिन एटीएम में कैश है, उनमें लोग लाइनों में लगकर अपने नंबर का इंतजार कर रकम निकालने में लगे हुए हैं। वहीं, बैंक प्रबंधन लोगों को नई करेंसी उपलब्ध करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। नोटबंदी की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए पीएनबी ने मोबाइल एटीएम वैन सेवा शुरू कर लोगों को नोटबंदी से राहत प्रदान की है। जिले भर में पांच मोबाइल वैन ने अलग-अलग स्थानों पर जाकर लोगों को एटीएम सुविधा प्रदान की, जिससे लोगों को कुछ हद तक राहत मिली। अग्रणी बैंक पीएनबी की इस पहल को लोगों ने भी सराहा है।

जिला मुख्यालय पर जिला अस्पताल ऊना, रोटरी चौक, डीसी ऑफिस, डीएवी स्कूल के समीप, चिंतपूर्णी, पंजाबर, गगरेट, टाहलीवाल, भरवाईं, जाडला, अंबोटा, संतोषगढ़, ओयल, कलोह, बड़ोह, बाथड़ी, बाथू सहित अन्य स्थानों में मोबाइल वैन ने अपनी सेवाएं दीं। मोबाइल वैन में लोग अपना किसी भी बैंक का एटीएम कार्ड स्वाइप करके कैश निकलवा सकते हैं, जिसका सभी ने लाभ भी उठाया। मुख्य अग्रणी बैंक पीएनबी के प्रबंधक नरेश कुमार ने बताया कि जिले में पांच एटीएम मोबाइल वैन को लोगों की सुविधा के लिए भेजा गया है, जिससे लोगों को दिक्कतें पेश न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें