फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दिन में तेज धूप और रात में सर्दी के चलते बीमार हो रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल में रोजाना पहुंच रहे 100 से 150 से मरीज
विज्ञापन

विशेषज्ञों की तरफ से खानपान सही रखने की दी जा रही सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में मौसम के बदलाव के चलते लोग बीमार हो रहे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल में रोजाना 100 से 150 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में काफी अंतर होने के चलते लोग वायरल फीवर, खांसी, जुकाम की गिरफ्त में आ रहे हैं। विशेषज्ञों की तरफ से मरीजों को इन दिनों खानपान का सही ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है। मौसम में हो रहे बदलाव के चलते क्षेत्रीय अस्पताल में वायरल के मामले बढ़ना शुरू हो गए हैं। इनमें हर आयु वर्ग के लोग वायरल की चपेट में आ रहे हैं। आलम यह है कि दिन में तेज धूप व सुबह-शाम हो रही सर्दी के चलते लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सुबह व शाम चलने वाली सर्द हवाओं के चलते लोग बीमार हो रहे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल की जनरल व मेडिसिन ओपीडी में रोजाना 100 से 150 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
जनवरी के अंत से ही मौसम में हुए बदलाव को इसके पीछे बड़ी वजह माना जा रहा है। शुक्रवार को क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे मरीजों रशपाल सिंह, मधु बाला, तरसेम सिंह, नेहा ठाकुर, पार्थ शर्मा, दूनी चंद, राज कुमार, कमल किशोर, जुगल शर्मा, राजेश कुमार आदि ने बताया कि वह बीते तीन से बुखार से पीड़ित हैं। इसकी जांच के लिए जब क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि वह वायरल बुखार से पीड़ित हैं। ऐसे में अब चिकित्सक के जांच करवाने के बाद दवाई ली है। इन मरीजों को विशेषज्ञ ने सुबह-शाम हल्की सर्दी के बीच शरीर को पूरी तरह से ढकने वाले कपड़े पहनने की सलाह दी है। इसके अलावा खानपान पर भी विशेष रूप से ध्यान रखने के लिए कहा गया है। बीते कुछ दिन से जिले में दिन में तो तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस के आस पास रहा है। इसका असर लोगों की सेहत पर देखने को मिल रहा है
विज्ञापन

बिना चिकित्सक को दिखाए न लें दवाई
क्षेत्रीय अस्पताल में तैनात एमडी मेडिसिन डाॅ. राहुल कौंडल ने बताया कि अधिकतर लोग बुखार व अन्य समस्या होने पर केमिस्ट से सीधे दवाई न लें। पहले अस्पताल में आकर जांच करवाएं उसके बाद ही चिकित्सक के परामर्श पर दवाई लें।
विज्ञापन

कोट्स
मौसम में बदलाव के चलते बुखार, खांसी व जुकाम के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। अस्पताल में रोजाना 100 से 150 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। विशेषज्ञों की ओर से मरीजों को खानपान सही रखने की सलाह दी जा रही है।
-डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें