फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: देसी गुड और शक्कर के दीवाने हुए लोग, बढ़ी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
130 रुपये प्रतिकिलो गुड़ और 150 रुपये के आसपास बिक रही शक्कर
विज्ञापन


ताजे गुड़ को हाथोंहाथ खरीदा जा रहा, शक्कर की भी हो रही जमकर खरीद

कई किसान खुद गन्ने की खेती कर तैयार करते है गुड़



संवाद न्यूज एजेंसी



ऊना। जिले में तैयार होने वाला देसी गुड़ इन दिनों न केवल स्थानीय बल्कि बाहरी राज्यों से आने वाले ग्राहकों को भी आकर्षित कर रहा है। ताजा और शुद्ध गुड़ की बढ़ती मांग से बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। फिलहाल गुड़ की कीमत करीब 130 रुपये प्रति किलो है, जबकि शक्कर लगभग 150 रुपये प्रति किलो बिक रही है। जिले के विभिन्न हिस्सों में बेलन पर ताजे गुड़ की बिक्री जोरों पर है। सुबह से ही ग्राहकों की आवाजाही जारी रहती है। शक्कर की भी अच्छी बिक्री हो रही है। लोग बताते हैं कि देसी तरीके से तैयार किया गया गुड़ स्वाद में तो बेहतरीन होता है ही, साथ ही यह सेहत के लिए भी लाभकारी है, यही कारण है कि इसकी मांग हर साल बढ़ती जा रही है।
जिले के टाहलीवाल, हरोली, अंब और गगरेट क्षेत्रों में गन्ने की खेती बड़े पैमाने पर होती है। इसके अलावा कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के मैदानी इलाकों में भी गन्ने की फसल उगाई जाती है। कई किसान अपनी भूमि पर गन्ने की खेती कर गुड़ भी तैयार करते हैं, जिससे उन्हें अच्छे दाम मिल रहे हैं और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि इस वर्ष मौसम अनुकूल रहने से गन्ने की फसल अच्छी हुई है, जिससे गुड़ का उत्पादन बढ़ा है। अगर बाजार में इसी तरह मांग बनी रही तो आने वाले समय में गन्ने की खेती का रकबा और बढ़ सकता है। किसान सुखविंद्र सिंह, सरवण सैनी, विजय कुमार, बलबीर चंद, और राकेश कुमार का कहना है कि इस बार उत्पादन में वृद्धि से उन्हें लाभ हो रहा है और साथ ही क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें