हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संघ की मासिक बैठक प्रदेश अध्यक्ष रमेश भरद्वाज की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदेश पेंशनर्स को पेश आ रही समस्याओं के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर संघ ने सरकार से अनुरोध किया कि 65, 70, 75 वर्ष के बाद 5, 10 तथा 15 प्रतिशत पेंशन भत्ते को मूल पेंशन में जोड़ा जाए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश से आग्रह किया कि बकाया मेडिकल बिल का जल्द भुगतान किया जाए।
इस सभा में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य ओमराज कंवर, रोशन चौधरी, विष्णु दत्त शर्मा, कृपाल डढ़वाल, राजकुमार शर्मा, शांति शर्मा, रामपाल शर्मा, तरसेम सिंह, हरभजन चौधरी, कैलाश कुमार, मंगत राम, गिरधारी लाल, व्यास भारद्वाज, शिव कुमार, वेद प्रकाश, धनपत राय, रोशन लाल आदि मौजूद रहे।