फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पेंशन खाते में नहीं पहुंची, दफ्तरों के चक्कर काट रहे लाभार्थी

Wed, 30 Sep 2026 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। बीपीएल परिवारों से संबंधित वृद्ध, विधवा और दिव्यांग पेंशन लाभार्थियों को पेंशन राशि नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार की ओर से पेंशन वितरण व्यवस्था में बदलाव के बाद अब राशि डाकघर खातों के बजाय आधार से जुड़े बैंक खातों में भेजी जा रही है। नई व्यवस्था की पूरी जानकारी नहीं होने के कारण कई लाभार्थी पेंशन के लिए विभागीय कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

अंब प्रतापनगर निवासी बुजुर्ग प्रकाश कौर ने बताया कि उन्हें पिछले छह माह से पेंशन की एक भी किस्त नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि परिवार में कोई सहारा नहीं होने के कारण पेंशन ही उनके लिए आर्थिक मदद का प्रमुख साधन है। लंबे समय से राशि नहीं मिलने के कारण रोजमर्रा का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है।
अंब तहसील कल्याण अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि पेंशन से संबंधित समस्या को लेकर रोजाना करीब 100 लोग कार्यालय पहुंच रहे हैं। विभागीय रिकॉर्ड की जांच में सामने आ रहा है कि जिन लाभार्थियों के डाकघर खातों में पेंशन नहीं पहुंच रही है, उनमें से कई की राशि उनके आधार से जुड़े किसी अन्य बैंक खाते में जमा हो रही है। उन्होंने लाभार्थियों से अपील की है कि पेंशन नहीं मिलने की स्थिति में कार्यालय आने से पहले डाकघर खाते के अलावा अपने सभी आधार लिंक बैंक खातों की जांच कर लें। इससे पेंशन की राशि किस खाते में जमा हुई है, इसकी जानकारी मिल सकेगी और अनावश्यक रूप से कार्यालय के चक्कर लगाने से बचा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें