फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बीएसएफ सीमांत मुख्यालय जालंधर में लगी पेंशन अदालत

विज्ञापन
विज्ञापन
70 सेवानिवृत्त कर्मियों की समस्याओं का मौके पर निपटारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बडूही (ऊना)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन संबंधी लंबित समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार को बीएसएफ सीमांत मुख्यालय जालंधर में पेंशन अदालत लगाई गई। यह पेंशन अदालत सुबह 10 बजे शुरू हुई, जिसमें बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त बीएसएफ कर्मियों ने भाग लिया। सहायक प्रशिक्षण केंद्र खड़का से प्राप्त जानकारी के अनुसार पेंशन अदालत में पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से जुड़े लगभग 70 सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपनी पेंशन संबंधी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। पेंशन अदालत का मुख्य उद्देश्य सेवानिवृत्त कर्मियों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से उनकी शिकायतों का समाधान प्रदान करना था।
विज्ञापन

पेंशन अदालत के दौरान अधिकांश समस्याएं पेंशन राशि कम मिलने, नाम या जन्मतिथि में त्रुटि, सेवा विवरण में कमी, रिकॉर्ड में तकनीकी खामियों और दस्तावेजों से संबंधित थीं। बीएसएफ अधिकारियों ने मौके पर ही इन मामलों की जांच कर अधिकांश शिकायतों का समाधान कर दिया, जिससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों में संतोष देखने को मिला। जिन मामलों को मौके पर हल नहीं किया जा सका, उन्हें विधिवत नोट किया गया और संबंधित अधिकारियों ने बताया कि ऐसे प्रकरण आवश्यक कार्रवाई के लिए दिल्ली स्थित शीर्ष अधिकारियों को भेजे जाएंगे। पेंशन अदालत में कुछ सेवानिवृत्त बीएसएफ कर्मचारी स्वयं उपस्थित हुए, जबकि दूरदराज के क्षेत्रों के कई कर्मियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें