फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सब्जियों में सही उर्वरक इस्तेमाल करने की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। हंबोली गांव में नैनो उर्वरकों पर बुधवार को किसान सभा आयोजित की गई, जिसमें 70 से अधिक किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में इफको ऊना के क्षेत्रीय अधिकारी मशोक अहमद, कृषि विज्ञान केंद्र रामपुर के डॉ. संजय शर्मा व डॉ. मनप्रीत कौर, कृषि विश्वविद्यालय अनुसंधान केंद्र अकरोट के डॉ. सौरभ शर्मा और हंबोली कृषि सहकारी समिति के सचिव गुरमेल सिंह उपस्थित रहे। मशोक अहमद ने इफको और नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया प्लस, नैनो डीएपी, नैनो जिंक, नैनो कॉपर) के बारे में जानकारी दी और किसानों को पारंपरिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने के लिए प्रोत्साहित किया। डॉ. मनप्रीत ने सब्जियों में सही उर्वरक इस्तेमाल करने की जानकारी दी, जबकि डॉ. संजय शर्मा ने फसलों में कीट नियंत्रण के सुझाव दिए। डॉ. सौरभ शर्मा ने हाईब्रिड किस्मों और उर्वरक प्रबंधन पर मार्गदर्शन किया। समाप्ति पर इफको के सामाजिक कल्याण अभियान के तहत किसानों को निशुल्क कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम में इफको के एसएफए गौरव चौधरी व एमडीई पारुल भलवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें