फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसमील कर्मचारियों ने सरकार से खिलाफ खोला मोर्चा

विज्ञापन
ऊना में एचआरटीसी पीसमील वर्कर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए। -संवाद - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। जिला में पीसमील वर्कर अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। मंगलवार सुबह एचआरटीसी वर्कशॉप में प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

ऊना यूनियन के प्रधान ने तरुण कुमार ने कहा कि कर्मचारियों को सरकार की तरफ से पिछले कई वर्षों से केवल आश्वासन देकर मामले को टालने का काम किया जा रहा है। अब पीसमील वर्कर भी हताश हो चुके हैं। सरकार व निगम प्रबंधन ने ठगी की है। इस कारण समस्त पीसमील वर्कर फिर से आंदोलन के रास्ते पर चलने को मजबूर हो गए हैं।
वक्ताओं ने कहा कि परिवहन मंत्री ने पीसमील वर्करों से 24 अगस्त को वार्ता के समय प्रबंधक निदेशक की मौजूदगी में वायदा किया था कि सितंबर शुरू के दो सप्ताह के भीतर अनुबंध पर ले लिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद आंदोलन को वापस लिया था। आलम यह है कि दिसंबर माह का पहला सप्ताह भी समाप्त हो चुका है, लेकिन अभी तक पीसमील वर्करों को अनुबंध पर नहीं लिया गया। ऐसे में अब सरकार व निगम प्रबंधन के खिलाफ फिर से मोर्चा खोल दिया है। इस मौके पर पीसमील कर्मचारियों में अमित, रोहित, विनय, गुरदीप, मुकेश, संजीव, अजेश, पंकज, नूर, रमन, सुनील व रवि दत्त सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें