फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ब्लड कैंसर से जूझ रहे हरमन के लिए पायल महंत ने बढ़ाया मदद का हाथ

Sat, 23 Aug 2025 06:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब की प्रसिद्ध चांदनी महंत की शिष्या और समाजसेवी पायल महंत ने ब्लड कैंसर से जूझ रहे 12 वर्षीय हरमन कुमार की सहायता कर मानवता की मिसाल पेश की है। उन्होंने हरमन के इलाज के लिए 1,01,100 रुपये की आर्थिक मदद उसके पिता राजीव कुमार को सौंपी।
विज्ञापन

पायल महंत ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से हरमन की बीमारी और आर्थिक तंगी की जानकारी मिली, जिसके बाद वह तुरंत पंजाब से लौट आईं और सुबह ही सहायता राशि हरमन के पिता को दी। उन्होंने प्रदेश के सक्षम और संपन्न लोगों से भी मदद के लिए आगे आने की अपील की।
हरमन के पिता राजीव कुमार दिहाड़ी मजदूर हैं। उन्होंने बताया कि पीजीआई चंडीगढ़ में बेटे के इलाज का खर्च लगभग 20 लाख रुपये बताया गया है, जो उनकी सामर्थ्य से बाहर है। उन्होंने पायल महंत की दरियादिली के लिए आभार जताया और प्रदेशवासियों से सहयोग की अपील की। इधर, स्थानीय लोग भी अब हरमन की मदद के लिए आगे आने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें