फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: टकारला में जिला परिषद सदस्यों ने किया पौधरोपण

Sat, 23 Aug 2025 06:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
टकारला में पौधरोपण करते जिला परिषद सदस्य। -संवाद
विज्ञापन
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत टकारला में शनिवार को जिला परिषद की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद चेयरपर्सन नीलम कुमारी, उपाध्यक्ष ओमकार नाथ, सदस्य रजनी मनकोटिया, सतीश शर्मा, उर्मिला, सुशील कालिया, संगीता व नरेश कुमारी ने दर्जनों पौधे रोपे। नीम, पीपल, अर्जुन, बरगद, डेक जैसी छायादार प्रजातियों के पौधे टकारला स्टोन क्रशर क्षेत्र में लगाए गए। रजनी मनकोटिया ने कहा कि पौधरोपण पहला कदम है, लेकिन उनकी देखभाल और संरक्षण भी जरूरी है। सतीश शर्मा ने ग्रामीणों से अपील की कि पेड़ लगाने को जन आंदोलन बनाया जाए, ताकि भावी पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण मिल सके। नीलम कुमारी ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रयास तभी सफल होगा जब समाज इन पौधों की परवरिश की जिम्मेदारी भी ले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें