फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मातृ-शिशु अस्पताल में मरीजों को बैठने के लिए भी नहीं मिली जगह, पार्किंग कीचड़ से भरी

Tue, 22 Jul 2025 05:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में मातृ ​शिशु नए भवन में लैब के बाहर जुटी भीड़।संवाद
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल में अव्यवस्थाओं का आलम, मरीजों की भीड़ को नियंत्रित करने की व्यवस्था भी राम भरोसे
विज्ञापन

लाइब
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। अस्पताल के मुख्यद्वार से मरीजाें का आना जाना जारी है। स्थान : क्षेत्रीय अस्पताल ऊना। समय : सुबह 11:15 सोमवार का दिन होने के चलते मरीजाें की संख्या भी अधिक है। अस्पताल के धरातल तल पर मेडिसिन ओपीडी और मनोरोग ओपीडी के बाहर मरीज कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। मरीजों की संख्या अधिक होने के चलते सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात होमगार्ड के जवान ओपीडी के बाहर खड़े हैं।
जिस मरीज को चिकित्सक की तरफ से ओपीडी में बुलाया जा रहा है, वह ही ओपीडी में प्रवेश कर रहा है लेकिन भीड़ अधिक होने के चलते ओपीडी के बाहर लगे बेंच भी कम पड़ रहे हैं। धरातल तल पर ही चल रहे अल्ट्रसाउंड कक्ष में भी मरीज बारी-बारी से कक्ष के अंदर जा रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन की तरफ से अस्पताल में व्यवस्थाएं बनाने के लिए लगाई इलेक्ट्रॉनिक डिस्पले मशीनों का प्रयोग भी नहीं हो रहा है। अस्पताल के पर्ची काउंटर के समीप बनाई गई कच्ची पार्किंग में रविवार रात से हो रही बारिश के कारण कीचड़ जमा हो गया है। ऐसे में मरीजों को अपने वाहनों में लेकर आए तीमारदारों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

समय सुबह 11:40 क्षेत्रीय अस्पताल की कैंटीन के बाहर लावारिस कुत्ते लेटे हुए हैं। जो किसी भी समय किसी मरीज या तीमारदार को काट सकते हैं, लेकिन इस पर प्रबंधन की तरफ से कोई व्यवस्था नहीं की गई है। दोपहर 12:00 बजे मातृ-शिशु अस्पताल के मुख्यद्वार के पास भी लोगों की काफी भीड़ जमा है। हालत यह है कि मुख्यद्वार के साथ ही कुछ वाहन चालकों ने अपने वाहन खडे़ कर दिए हैं। इसे लेकर अस्पताल में तैनात सुरक्षा कर्मी भी कोई कार्रवाई करते नजर नहीं आ रहे हैं।
मातृ शिशु अस्पताल के भवन में क्रस्ना लैब का संचालन होता है। इसके बाहर भी काफी संख्या में मरीज खड़े हैं। लैब काउंटर के बाहर बैठने के लिए जो बेंच लगाए गए हैं वे भी कम पड़ रहे हैं। लोगों को कतार में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। इस भवन में चल रही गायनी ओपीडी के बाहर महिला मरीजों की भारी भीड़ जमा है। हालत यह है कि महिलाओं को फर्श पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।

कोट्स
अस्पताल में व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पार्किंग को पक्का करना व बैंचों की संख्या बढ़ाने के लिए जल्द ही उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

-डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना।

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में मातृ शिशु नए भवन में लैब के बाहर जुटी भीड़।संवाद

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में मातृ शिशु नए भवन में लैब के बाहर जुटी भीड़।संवाद

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में मातृ शिशु नए भवन में लैब के बाहर जुटी भीड़।संवाद

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में मातृ शिशु नए भवन में लैब के बाहर जुटी भीड़।संवाद

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में मातृ शिशु नए भवन में लैब के बाहर जुटी भीड़।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें