फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर बंगाणा में पथ संचलन

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को बंगाणा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणवेशधारी स्वयंसेवक उपस्थित रहे। आयोजित बौद्धिक सत्र को डॉ. हेमराज ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हर भारतीय अपने आप में हिंदू है और संघ का उद्देश्य राष्ट्रभक्त, अनुशासित तथा सेवा-भाव से युक्त स्वयंसेवकों का निर्माण करना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान भव्य पथ संचलन भी निकाला गया, जो आशीर्वाद होटल से प्रारंभ होकर तहसील चौक होते हुए शिवालिक होटल तक पहुंचा। स्वयंसेवकों की अनुशासित पंक्तियों, कदमताल और एकरूप गणवेश ने स्थानीय लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर संघ के विभिन्न पदाधिकारी, स्थानीय नागरिक और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे नगर में राष्ट्रभक्ति और अनुशासन का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें