फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शहर में बढ़ती अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर लगेगी रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन लगाएगा स्प्रिंग पोस्ट, विभिन्न स्थानों पर टूटे पड़े हैं पोस्ट
विज्ञापन

प्रमुख स्थानों का किया जाएगा चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शहर में बढ़ती अवैध पार्किंग और अतिक्रमण की समस्या पर अब प्रशासन सख्त रुख अपनाने जा रहा है। इसके तहत विभिन्न स्थानों पर स्प्रिंग पोस्ट लगाए जाएंगे ताकि सड़क किनारे अवैध पार्किंग और रेहड़ी-फड़ी लगाने पर रोक लगाई जा सके। प्रशासन जल्द ही इस दिशा में कार्रवाई शुरू करेगा। सूत्रों के अनुसार आगामी दिनों में शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों का चयन कर स्प्रिंग पोस्ट लगाने की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। वर्तमान में स्थिति यह है कि शहर में शायद ही कोई ऐसा इलाका बचा हो, जहां अतिक्रमण या अवैध पार्किंग की समस्या न हो। पैदल चलने वालों को सड़क किनारे जगह तक नहीं मिलती, जिससे आमजन को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। शहर के कुछ स्थानों पर पहले भी स्प्रिंग पोस्ट लगाए गए थे, लेकिन कई जगह ये टूट चुके हैं। परिणामस्वरूप, वहां फिर से अवैध पार्किंग और रेहड़ी-फड़ी लगाने का सिलसिला शुरू हो गया है, जिससे मुख्य सड़कों पर आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है। यह न केवल यातायात बाधित करता है बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ा देता है। इस समस्या पर स्थायी नियंत्रण के लिए अब प्रशासन नए सिरे से स्प्रिंग पोस्ट लगाने की योजना तैयार कर चुका है। साथ ही पुलिस विभाग भी आगामी दिनों में सख्त कार्रवाई करेगा ताकि लोगों को यातायात संबंधी दिक्कतों से राहत मिल सके। विशेष रूप से चंडीगढ़-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग और ऊना-हमीरपुर मार्ग पर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण की समस्या लगातार बढ़ रही है। अब देखना यह होगा कि स्प्रिंग पोस्ट लगाए जाने के बाद व्यवस्था में कितना सुधार होता है।कोट
विज्ञापन

अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर लगाम कसने के लिए स्प्रिंग पोस्ट लगाए जाएंगे। इसके अलावा अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -अमित यादव, पुलिस अधीक्षक ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें