फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: छह जिलों के प्रतिभागियों ने गाए लोकगीत, परिणाम आज

Wed, 20 Mar 2024 07:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
लता मंगेशकर कला केंद्र समूरकलां में राज्य स्तरीय हिमाचल उत्सव का दूसरा दिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राज्य भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से लता मंगेशकर कला केंद्र समूरकलां में चल रहे राज्य स्तरीय हिमाचल उत्सव कार्यक्रम दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। इस रोज राज्य स्तरीय लता मंगेशकर लोक संगीत प्रतियोगिता कराई गई। हिमाचल प्रदेश के छह जिलों के प्रतिभागियों ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया। कलाकारों ने विशुद्ध लोक संगीत और विलयात्माक लोकगीत गायन संबंधित अपनी प्रस्तुतियां दीं। बुधवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। उसके बाद विजेता एवं उपविजेताओं के नाम घोषित किए जाएंगे। उत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को निर्णायक मंडल में राज्य भाषा एवं संस्कृति विभाग के उपनिदेशक राज कुमार सकलानी, डॉ. मदन झाल्टा और रचना कपिला उपस्थित हुए।
विज्ञापन

प्रतिभागियों में जिला चंबा से भुवनेश कुमार, सुल्ताना, करण, कुमार, कुल्लू से काली देवी, लाल सिंह, टिंकू, मंडी से शबनम, कांगड़ा से नितिन, अमनदीप, हिमानी, सर्वेश, वैष्णवी, रजत, नीतू, किन्नौर से संजय मिश्रा ने भाग लिया। सभी ने अपने-अपने क्षेत्र की लोक संस्कृति की छठा बिखेरते हुए गीत संगीत की प्रस्तुतियां दीं। जिला भाषा अधिकारी नीलम चंदेल ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम में दूसरे दिन छह जिलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया है। कार्यक्रम के समापन समारोह में भाषा विभाग के संयुक्त निदेशक मंजीत शर्मा शिरकत करेंगे। इस अवसर पर मंच संचालक रचना कुमारी, अरुणा लता, मंजीत कुमार, सुनील सूरी, किशोरी लाल, विशंभर, सूरम सिंह, नवीन सहित गण्यमान्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें