फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मैड़ी होली मेला... बिना परमिट वाले वाहनों पर आरटीओ ने कसा शिकंजा

Wed, 20 Mar 2024 07:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
ऊना में मालवाहक वाहनों में सवार यात्री ।संवाद
विज्ञापन
मोबाइल टीम वाहनों की जांच के दौरान काट रही चालान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंब(ऊना)। डेरा बाबा बड़भाग सिंह जी मैड़ी होली मेला में मालवाहक वाहनों और बगैर परमिट आने वाले वाहनों पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के मोबाइल स्टाफ ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मैड़ी मेला के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आने शुरू हो गए हैं। इसके लिए बड़ी संख्या में वाहन आशादेवी मंदिर. मारवाड़ी और ऊना स्थित राज्य बैरियरों से होकर प्रदेश के अंदर प्रवेश कर रहे हैं। इनमें बस, कार, जीप, टैंपो ट्रैवलर के अलावा ट्रकों, टेंपुओं और ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर श्रद्धालु मेले के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन

मेले के दौरान बिना परमिट, बिना कागजात और गुड्स कैरियर पर सवार होकर आने-वाले वाहनों की जांच के लिए आरटीओ कार्यालय ऊना की तरफ से मारवाड़ी में बैरियर लगाया गया है। इसके साथ ही एक मोबाइल टीम का गठन किया गया है। मंगलवार को इस मोबाइल टीम की तरफ से अंब-नैहरियां मार्ग पर कुठेड़ा खैरला में नाका लगाकर बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की जांच की और मौके पर चालान किए। विभाग के इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने बताया कि अन्य राज्यों से मेले में आने वाले वाहनों के परमिट और अन्य कागजात की जांच की जा रही है। साथ ही गुड्स कैरियर में सवारियां लाने वाले वाहनों का भी चालान किया जा रहा है, जिससे मालवाहक वाहनों में सवारियां ढोने पर प्रतिबंध का पालन हो सके।
विज्ञापन




फोटो कैप्शन :कुठेड़ा खैरला में सवारियां झो रहे गुड्स कैरियर के खिलाफ़ कार्यवाही करते आरटीओ कार्यालय ऊना की टीम।



स्रोत:संवाद।

ऊना में मालवाहक वाहनों में सवार यात्री ।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें