फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मैड़ी मेले के लिए नहीं हुई पार्किंग की नीलामी,तय राशि देने के लिए तैयार नहीं हुए बोलीदाता

Fri, 28 Feb 2025 06:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अब एक मार्च को दोबारा होगी बोली, मेले में आय का सबसे बड़ा स्रोत है पार्किंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी होली मेला के लिए प्रशासन की तरफ से हैवी और लाइट व्हीकल पार्किंग के ठेके की नीलामी वीरवार को भी नहीं हो पाई। लगातार दूसरी बार बोलीदाता प्रशासन की तरफ से निर्धारित रकम से अधिक बोली देने पर तैयार नहीं हुए।
मैड़ी होली मेले में व्हीकल पार्किंग प्रशासन के लिए आय का सबसे प्रमुख स्रोत है। मेले में प्रशासन की तरफ से व्यवस्थाओं के लिए सारा खर्च वहन किया जाता है। इसके लिए पार्किंग से होने वाली आय प्रमुख स्रोत है। गत वर्ष हैवी व्हीकल पार्किंग का ठेका 24 लाख 20 हजार रुपये में नीलाम हुआ था, जबकि लाइट व्हीकल पार्किंग का ठेका 30 लाख 60 हजार रुपये में नीलाम हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने 1 मार्च को दोबारा बोली का निर्णय लिया है। गत 22 फरवरी को मेला आयोजन समिति अध्यक्ष एसडीएम अंब सचिन शर्मा का अध्यक्षता में बोली का आयोजन किया गया था, लेकिन उस दौरान लाइट और हैवी व्हीकल पार्किंग के लिए कोई भी बोली दाता मैदान में नहीं आया। दूसरी बोली वीरवार को आयोजित की गई। इसमें भी लाइट व्हीकल पार्किंग के लिए 20 लाख तक और हैवी व्हीकल पार्किंग के लिए पौने ग्यारह लाख के करीब बोली लगाई गई जो कि गत वर्ष के मुकाबले लगभग दस लाख और चौदह लाख रुपए के करीब कम था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें