शहीद दिलवर खान के नाम से बनने वाले पंचवटी पार्क की भूमि का निरीक्षण करते विधायक विवेक शर्मा। स्
विधायक विवेक शर्मा ने निर्माण स्थल का किया निरीक्षण
थानाकलां (ऊना)। बंगाणा उपमंडल के घरवासड़ा गांव में बलिदानी दिलवर खान की स्मृति में भव्य पार्क और पंचवटी का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना का शिलान्यास राज्य के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सोमवार शाम 4 बजे करेंगे। विधायक विवेक शर्मा ने शनिवार को निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और बताया कि पार्क में बलिदानी की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। उसी दिन प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत डिप्टी सीएम ग्रामीणों से संवाद करेंगे और समस्याएं सुनेंगे। पार्क का डिज़ाइन पर्यावरण अनुकूल होगा, जिसमें बच्चों के लिए खेल क्षेत्र, बुजुर्गों के लिए विश्राम स्थल और पंचवटी में पीपल, बरगद, बेल, आम व आंवला के पौधे लगाए जाएंगे।
विधायक विवेक शर्मा ने बताया कि बलिदानी दिलवर खान का बलिदान देश कभी नहीं भुला सकता। कहा कि इस स्थान पर शहीद दिलवर खान की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी, जो आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति की प्रेरणा देती रहेगी। यह परियोजना न केवल शहीद के सम्मान में एक स्थायी स्मारक होगी, बल्कि यह आमजन को शांति और सामुदायिक मेलजोल का स्थान भी प्रदान करेगी। राज्य के उपमुख्यमंत्री गांव घरवासड़ा में सोमवार को शाम चार बजे प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता भी करेंगे। इस दौरान वे स्थानीय लोगों से संवाद करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। बलिदानी दिलवर खान के पैतृक गांव घरवाड़ा में पार्क और पंचवटी का डिजाइन पर्यावरण अनुकूल और सामुदायिक उपयोग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया जाएगा। बलिदानी दिलवर खान की प्रतिमा पार्क के मुख्य द्वार पर स्थापित की जाएगी, जो आने-जाने वालों को उनके बलिदान की याद दिलाती रहेगी।