फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भारत माता की जय के उद्घोष से गूंजा समूचा गगरेट

विज्ञापन
गगरेट में तिरंगा यात्रा निकालती पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत आयोजक - फोटो : संवाद
विज्ञापन
भाजपा ने मनाया ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी का जश्न
विज्ञापन

गगरेट में निकली तिरंगा यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। पहलगाम में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी हमले में शहीद हुए आम नागरिकों के बदले के रूप में आतंकवाद का नाश करने के लिए चलाए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देशभर में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। भाजपा मंडल गगरेट और दौलतपुर मंडल ने शनिवार को विधायक बिक्रम ठाकुर की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें भारत माता की जय के उद्घोषों से समूचा क्षेत्र गूंज उठा। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज भारत एक शक्तिशाली देश के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। इसका उदाहरण ऑपरेशन सिंदूर के रूप में देखने को मिला हैं। गगरेट के पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के सफल होने से देश के दुश्मनों की अक्ल ठिकाने आ गई है। कहा कि पाकिस्तान अब भारत में आतंकी गतिविधियों को चलाने के लिए सोचने पर मजबूर हो गया है। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, जिला परिषद सुशील कालिया, गगरेट भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें