फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चिंतपूर्णी बाजार में गैस पाइप लीक होने से मची अफरा-तफरी

Mon, 26 Oct 2026 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी के मुख्य बाजार में सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जगदंबा वैष्णो ढाबा के पास स्थित एक चाय की दुकान में गैस सिलिंडर की पाइप से रिसाव होने लगा।
विज्ञापन

गनीमत रही कि दुकानदारों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते सिलिंडर बंद कर दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। गैस का रिसाव रुकने पर पुलिस या दमकल विभाग को इस बारे सूचित नहीं किया गया।
जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय दुकानदार गोल्डी चाय बना रहा था। दुकान के अंदर कुछ ग्राहक चाय पी रहे थे जबकि आसपास के दुकानदार भी मौजूद थे। इसी दौरान अचानक गैस पाइप से रिसाव शुरू हो गया।
विज्ञापन

गैस लीक होती देख ग्राहकों और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। अनहोनी की आशंका के चलते ग्राहक तुरंत दुकान से बाहर निकल आए। इस दौरान गोल्डी दुकान के अंदर ही मौजूद रहा। मौके पर पहुंचे एक अन्य दुकानदार गणेश ने भी स्थिति संभालने में मदद की।
विज्ञापन

दोनों ने तत्परता दिखाते हुए सिलिंडर का रेगुलेटर बंद कर दिया, जिससे गैस का रिसाव रुक गया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
चिंतपूर्णी के व्यस्त मुख्य बाजार में हुई इस घटना से कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि, समय रहते उठाए गए कदमों से कोई नुकसान नहीं हुआ।
घटना ने दुकानों में गैस सिलिंडर और पाइप की नियमित जांच तथा रिसाव होने पर तत्काल सावधानी बरतने की जरूरत को फिर से उजागर किया है।
डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि घटना को लेकर पुलिस के पास कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें