फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पंडोगा स्कूल के लंबित कार्य के लिए मिले 40 लाख, कार्य शुरू

Mon, 02 Mar 2026 04:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों को बड़ी राहत, इसी माह में कार्य पूरा करने का लक्ष्य
विज्ञापन

नए कमरों में खिड़कियों और विद्युत कनेक्शन का कार्य था लंबित





संवाद न्यूज एजेंसी





ऊना। हरोली विधानसभा क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंडोगा के नवनिर्मित भवन के लंबित कार्य को पूरा करने के लिए 40 लाख रुपये का बजट मिल गया है। बजट के अभाव में स्कूल के नए बने कमरों में खिड़कियों और विद्युत कनेक्शन का कार्य लंबित पड़ा था। बजट मिलते ही खिड़कियां लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। लोक निर्माण विभाग के लंबित काम को पूरा करने के लिए मार्च माह के अंत तक का लक्ष्य रखा है।

जानकारी के अनुसार पंडोगा स्कूल में एक करोड़ रुपये से अधिक लागत से छह नए कमरे तैयार किए गए हैं। करीब एक वर्ष पहले भवन का 95 फीसदी निर्माण पूरा कर लिया था। बजट के अभाव में केवल खिड़कियों और विद्युत कनेक्शन का कार्य अटक गया था। इस बीच स्कूल में कमरों की तंगी के चलते स्कूल प्रबंधन को नए कमरों में कक्षाएं संचालित करनी पड़ी। लेकिन बिना बिजली और खिड़कियों के बिना बच्चों के भीषण गर्मी और सर्द हवाओं की मार झेली।
विज्ञापन


अमर उजाला ने पंडोगा स्कूल की इस समस्या को कई बार प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद लोक निर्माण विभाग ने शेष कार्य पूरा करने की बात भी कही। अब निर्माण कार्य शुरू होने से विद्यार्थियों को अध्यापकों को बड़ी राहत मिली है। पंडोगा स्कूल में छठी से दसवीं कक्षा तक 300 से अधिक विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। इस स्कूल के पुराने कमरों को असुरक्षित घोषित कर गिरा दिया गया था। उनके स्थान पर करीब दो साल तक नए छह कमरों का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग के माध्यम से चला।
विज्ञापन


पंडोगा स्कूल में नए भवन के लंबित कार्य को जल्द पूरा किया जाएगा। कहा कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के प्रयासों के करीब 40 लाख रुपये का बजट प्राप्त हुआ। कहा कि मार्च माह के भीतर निर्माण कार्य को शत्त प्रतिशत पूरा कर दिया जाएगा। -बलदेव सिंह, लोक निर्माण विभाग हरोली के अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें