फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चौकीदार ने कमीज से लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। क्षेत्र के लोअर कुनेरन में 40 वर्षीय व्यक्ति ने सोमवार रात फंदा लगा दिया। व्यक्ति पंचायत में चौकीदार था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन

अंब थाना क्षेत्र के लोअर कुनेरन में सोमवार रात जोगिंदर सिंह पुत्र राय सिंह ने अपनी कमीज का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार रात को जोगिंद्र सिंह रात को कमरे में सोने चला गया। उसने कुंडी लगाकर कमरे को बंद कर लिया। मंगलवार सुबह जब उसने कमरा नहीं खोला तब उसके भाई ने कमरे में झांका तो उसका शव पंखे से लटक रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लिया।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना भेज दिया। मृतक अविवाहित था और माता-पिता के साथ रहता था। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें