फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

102 वर्षीय पति व 96 वर्षीय पत्नी ने किया मत का प्रयोग

विज्ञापन
विधानसभा गगरेट के गांव संघनेई के राम सत(102) और उनकी धर्मपत्नी विद्यादेवी (96) वोट करने के बाद विजय चिन - फोटो : Una
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। ग्रामीण संसद में लोकतंत्र को और मजबूती देने के लिए सभी उम्र वर्ग के लोगों ने मतदान कर इस यज्ञ में आहुति डाली। गगरेट विधानसभा के संघनेई गांव के राम सत (102) और उनकी धर्मपत्नी विद्यादेवी (96) ने भी मत का प्रयोग किया। राम सत ने बताया कि वह हर चुनाव में मतदान का प्रयोग करते आ रहे हैं।
विज्ञापन

मतदान का प्रयोग सभी को करना चाहिए ताकि आप पांच साल के लिए जिसे चुनें वह आपके हित के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि जो लोग मतदान नहीं करते हैं, उन्हें कोई हक भी नहीं है कि वह चुने हुए प्रतिनिधियों की आलोचना कर पाए। राम सत के बताया कि वह और उनकी पत्नी हर चुनाव में एक साथ वोट डालने आते हैं। अपनी मर्जी से मतदान करते हैं। पंचायत चुनावों के प्रथम चरण में कड़ाके की सर्दी में भी दोनों ने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें