फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। क्षेत्र के मलाहत में पीरनिगाह रोड पर शुक्रवार की देर रात को रेलवे समपार फाटक से कुछ ही दूरी पर ट्रेन की चपेट में आने से एक 42 वर्षीय प्रवासी व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। जनशताब्दी ट्रेन के पायलट के मेमो पर ऊना रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ऊना से दिल्ली जा रही जन शताब्दी ट्रेन के पायलट ने ऊना रेलवे स्टेशन को मेमो देकर मलाहत में ट्रैक के किनारे पड़े एक व्यक्ति के शव की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी की टीम ने शव को कब्जे ले लिया। बताया जा रहा है कि दिल्ली से ऊना आ रही जन शताब्दी ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हुई है। मृतक की पहचान गुड्डू (42) पुत्र राधेशाम निवासी गांव महानपुरा डाकघर औंधापुर, यूपी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उक्त प्रवासी व्यक्ति ऊना के साथ लगते गांव अरनियाला में रह रहा था। उधर, ऊना जीआरपी चौकी इंचार्ज सुषमा का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। इसकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें