ऊना के एमसी पार्क में जिला वरिष्ठ नागरिक सभा के सदस्य बैठक के दौरान
- फोटो : Una
ऊना। जिला वरिष्ठ नागरिक सभा ने रेलवे स्टेशन में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से टिकट काउंटर खोलने की मांग को उठाया है। सभा की सोमवार को हुई बैठक में वरिष्ठ नागरिकों को समस्याओं पर मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष जीआर वर्मा ने की।
वर्मा ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों की बहुत सी मांगों पर काफी समय से विचार नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के संबंधित मामले कल्याण विभाग के पास लंबित हैं। इन मामलों पर विभाग को जल्द विचार कर उनका समाधान करना चाहिए। इसके अलावा सरकारी अस्पतालों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए पीली पर्ची की सुविधा तो है, लेकिन चिकित्सकों की तरफ पीली पर्ची से संबंधित बुजुर्ग मरीजों को प्राथमिकता से नहीं देखा जाता है। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों के लिए फिजियोथैरपी की सुविधा जल्द शुरू करने की मांग की।
इसके अलावा शहर में दस साल पहले बिछाई छोटी सीवरेज लाइनों को बदलकर नई लाइनों बिछाने की मांग की। जिला मुख्यालय से शाम के समय होशियारपुर और चंडीगढ़ के लिए बसें चलाने की मांग को भी प्रमुखता से उठाया गया। शहर में तेजी बढ़ रहे बेसहारा गोवंश व आवारा कुत्तों को हटाने की मांग को उठाया गया। बैठक में सलाहकार एचआर वाशिष्ठ, देवराज सैणी, केपी सूद, रामपाल धीमान, ओपी लड्डू, ओम प्रकाश शर्मा, सुखदेव शर्मा, कमलदेव, प्रभात सिंह, हरदेव सिंह, मदन लाल, रोशन लाल, अशोक कालिया, रजेंद्र पाल शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।