फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: रायपुर सहोड़ा आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में बढ़ी ओपीडी

Mon, 10 Mar 2025 12:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)। जिला की ग्राम पंचायत रायपुर सहोड़ा के सरकारी आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में पिछले एक माह से अचानक ओपीडी में वृद्धि दर्ज की गई है। विभाग के एक अधिकारी के औचक निरीक्षण में इस बात का खुलासा हुआ है कि पिछले एक माह में स्थानीय वेलनेस सेंटर में करीब 150 मरीजों की वृद्धि दर्ज की गई है। एक माह पूर्व जहां रायपुर सहोड़ा में ओपीडी 500 के आसपास रहती थी, वह अब बढ़कर करीब साढ़े 650 तक जा पहुंची है। स्थानीय ग्राम पंचायत के साथ-साथ कई अन्य पंचायतों से भी मरीज आयुष हेल्थ सेंटर में आ रहे हैं। खास बात यह कि पंचकर्म चिकित्सा से भी मरीजों का उपचार स्थान और सुविधा के अभाव में छोटे स्तर पर जब से शुरू किया गया है, लोग उसका भरपूर लाभ उठाने लगे हैं। स्थानीय आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में कमरों के अभाव के चलते अभी तक मर्म चिकित्सा, अग्निकर्म, जानू बस्ती तथा कपिंग थेरेपी का लाभ मरीजों को मिलने लगा है। पंचकर्म पद्धति से पूर्ण के उपचार की सुविधा अगर विभाग प्रदान करता है तो इस क्षेत्र को बहुत अधिक लाभ मिल सकता है। स्थानीय आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी पंचकर्म पद्धति से उपचार को लेकर प्रदेश भर में अव्वल स्थान पर रही है। सूत्र बताते हैं कि अभी भी विभाग के नाम भूमि खाली पड़ी है, विभाग अगर दो बड़े कमरों का शौचालय सहित निर्माण करवाता है तो पंचकर्म पद्धति के उपचार को यहां पूरी तरह से शुरू किए जाने की सुविधा लोगों को मिल सकती है। उसके लिए एक प्रशिक्षित महिला मसाजर एक एएनएम की दरकार है।
विज्ञापन




डॉ. वीरेंद्र धीमान ने बताया कि उन्हें यहां आए हुए एक माह हुआ है। इस माह ओपीडी करीब 650 रही है। भविष्य में और बढ़ाने की उम्मीद है। स्थान और सुविधा के अनुरूप पंचकर्म को अभी छोटे स्तर पर चलाया जा रहा है। फुल बॉडी मसाज के लिए अलग से रूम तथा शौचालय की आवश्यकता है, जिसकी फिलहाल कमी खल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें