फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हिम बस कार्ड बनाने की ऑनलाइन सुविधा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
यात्री 13 श्रेणियों के बना सकते हैं हिम बस कार्ड
विज्ञापन


ऊना। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने आरएफआइडी आधारित हिम बस कार्ड प्रणाली लागू कर दी है। इसका मकसद एचआरटीसी बस नेटवर्क में पात्र यात्रियों को निशुल्क व रियायती यात्रा सुविधा को डिजिटल और पारदर्शी बनाना है। हिम बस कार्ड के लिए 13 श्रेणियां बनाई गई हैं। जिसके तहत यात्री बस पास के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। इनमें सरकारी स्कूल-कॉलेज, निजी स्कूल-कॉलेज, सरकारी कर्मचारी, व्यवसाय कार्मिक व सामान्य, राज्य पुरस्कार विजेता बच्चे पास, विशेष रूप से सक्षम व्यक्ति पास, प्रेस संवाददाता पास, पूर्व विधायक व सांसद पास, पुलिस व जेलर, हिमाचल प्रदेश सचिवालय के सुरक्षा गार्ड और युद्ध विधवाओं के लिए सशस्त्र बस पास शामिल हैं। हिम बस कार्ड बनाने के लिए यात्री एचआरटीसी की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इसके लिए सबसे पहले वेबसाइट पर हिम बस कार्ड पर क्लिक करें। इसके बाद आपसे लॉग इन आईडी पूछी जाएगी। यहां आपको नीचे लिंक सिटीजन लॉग इन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नया पेज खुलेगा। यहां पर सबसे पहले आधार कार्ड नंबर डालना होगा। जैसे ही ओटीपी आएगा और उसे डालेंगे तो अपना गांव व पता सब कुछ दिख जाएगा। इसके लिए आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना बेहद जरूरी है। इसके बाद आपको मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का सत्यापन करवाना होगा। साथ ही एक पासवर्ड का ऑप्शन आएगा। पासवर्ड रखने के बाद आपकी लॉग इन आईडी जनरेट हो जाएगी। आईडी जनरेट होने के बाद आप जिस भी पेशे से जुड़े हैं, 13 श्रेणियों में उसका चयन कर हिम बस कार्ड के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। 236 रुपये में हिम बस कार्ड के लिए चुकाने होंगे।
विज्ञापन



डाक के जरिये मंगवाने पर 47 रुपये लगेंगे अतिरिक्त
अगर कोई हिम बस कार्ड डाक के जरिए मंगवाना चाहता है तो आवेदक को डाक शुल्क के रूप में 47 रुपये और जीएसटी वहन करना होगा। एचआरटीसी की ओर से डाक के जरिए भी घरद्वार हिम बस कार्ड पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।


महिलाओं का नहीं बनेगा पास
हिम बस कार्ड की 13 श्रेणियों में महिला बस पास की कोई सुविधा नहीं है। वर्तमान में महिलाओं को एचआरटीसी की बसों में किराये में विशेष रियायत दी जा रही है। हालांकि वेबसाइट पर कॉलम तो बनाया गया है लेकिन उसे एक्टिव नहीं किया है।
विज्ञापन


कोट्स
ऊना जिला सहित प्रदेशभर के यात्री परिवहन निगम की वेबसाइट पर जाकर हिम बस कार्ड के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। वेबसाइट पर पंजीकरण की प्रकिया शुरू हो गई है।
सुरेश धीमान, उपमंडलीय प्रबंधक एचआरटीसी ऊना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें