फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भाजपा ने 12 घंटे के भीतर मांगी आरोपियों की गिरफ्तारी, अन्यथा सड़कों पर उतरेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। भाजपा ऊना बसदेहड़ा मंडल अध्यक्ष दविंदर कौशल और राहुल देव शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि ऊना में माफिया राज हावी है और कांग्रेस नेता अपराधियों के संरक्षक बन चुके हैं। उन्होंने संतोषगढ़ क्षेत्र में युवक शुभम रायजादा के साथ हुई अमानवीय घटना की कड़ी निंदा की। कहा कि शुभम मेहनत-मज़दूरी कर परिवार चलाता है, उसे योजना बनाकर अगवा किया गया, बेरहमी से पीटा गया, लूटा गया और मरा समझकर नाले में फेंक दिया गया। यह घटना राजनीतिक संरक्षण प्राप्त माफिया गिरोह की करतूत है। भाजपा ने चेतावनी दी कि यदि 12 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तो ऊना बचाओ आंदोलन शुरू किया जाएगा। नेताओं ने कहा कि यह घटना कांग्रेस सरकार की विफलता और कानून-व्यवस्था की दुर्दशा को उजागर करती है, जहां अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस कांग्रेस नेताओं के दबाव में काम कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें