फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सड़क हादसों में व्यक्ति की मौत, एक पीजीआई रेफर

विज्ञापन
one person died and one injured in two road accident in una district himachal on sunday
विज्ञापन
ऊना। जिले में दो सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, एक गंभीर रूप से घायल को पीजीआई रेफर किया गया है। लालसिंगी व सलोह के पास में हुए अलग-अलग हादसों की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार लालसिंगी निवासी मनोहर लाल ने सड़क हादसे की सूचना दी। उन्होंने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार रखी थी। मृतक का चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था। उन्होंने बताया कि हादसे में मौत का शिकार हुआ व्यक्ति उनका बड़ा भाई अजय कुमार था। वह लालसिंगी में हल्दी राम की दुकान पर ही काम करता था। मनोहर लाल ने बताया कि उनके भाई अजय कुमार की मौत किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 304ए व एमवी एक्ट 187 के तहत केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
वहीं, हरोली उपमंडल के सलोह में शनिवार दोपहर बाद सलोह घालूवाल सड़क पर खड़े एक लड़के को कार ने टक्कर मार दी। जिससे यूपी निवासी महेश घायल हो गया। जिसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि दोनों घटनाओं को लेकर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें