फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-बाइक में टक्कर, एक घायल

Mon, 22 Feb 2016 05:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव पनोह में तेजरफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार बुरी तरह जख्मी हो गया। घायल को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक प्रवीण कुमार निवासी लोअर बसाल रविवार देर रात अपनी बाइक पर जा रहे थे कि इसी दौरान अंब की ओर से आ रही तेजरफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद प्रवीण कुमार बुरी तरह जख्मी हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों की देखरेख में घायल का उपचार जारी है। घटना के बाद से कार सवार गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें