फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में ऊना के युवक की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
ऊना के मृतक गगन का फाईल चित्र - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना/नंगल। श्री आनंदपुर साहिब-कीरतपुर साहिब मुख्य मार्ग पर स्थित गांव झिंजड़ी में सोमवार बीती रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक गगन ऊना शहर का रहने वाला था और अगले माह उसकी शादी थी। वहीं, घायलों को सिविल अस्पताल श्री आनंदपुर साहिब में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार गगन अपने दोस्त विक्की के साथ एक अन्य दोस्त को एयरपोर्ट छोड़ने गया था। सोमवार देर रात ऊना लौटते समय गांव झिंजड़ी के निकट वेरका मिल्क प्लांट के सामने अचानक उनकी कार नील गाय से टकरा गई। टक्कर के बाद कार हवा में कई पलटे खाते हुए दूसरी लेन में जा रही एक एक्टिवा से जा टकराई। इस हादसे में गगन की मौत हो गई, जबकि कार में सवार दूसरा युवक विक्की निवासी ऊना और स्कूटर सवार बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मौके पर पहुंची श्री आनंदपुर साहिब पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सिविल अस्पताल श्री आनंदपुर साहिब में तैनात डॉक्टर ने बताया कि गगन के सिर में चोट लगी थी। जब उसे अस्पताल लाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं, दो घायलों का उपचार चल रहा है। उधर, हादसे की खबर मिलते ही मृतक गगन के घर खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। पूरा परिवार गगन की शादी कि तैयारियों में जुटा हुआ था। मंगलवार को ऊना स्थित श्मशानघाट में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। वहीं, डीएसपी श्री आनंदपुर साहिब सतीश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें