नंगल। अश्लील फोटो वायरल मामले को लेकर नंगल पुलिस ने एक और गिरफ्तारी की है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए व्यक्ति ने पहले से गिरफ्तार आरोपी से स्कूल मालिक की बच्चों के साथ अश्लील फोटो ली थी।
आरोप है कि इसी व्यक्ति ने फोटो को आगे वायरल कर दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड क मांग की जाएगी। बता दें कि इस मामले में अभी तक मुख्य आरोपी स्कूल मालिक सहित कुल तीन गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
संवाद