फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भाखड़ा बांध विस्थापितों से प्लॉट आवंटन पर मांगी आपत्तियां

Sat, 01 Aug 2026 01:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। भाखड़ा बांध विस्थापितों को आवासीय प्लॉट आवंटन प्रक्रिया पर यदि किसी पात्र परिवार को कोई आपत्ति है तो वह एक माह के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त इशांत जसवाल ने बताया कि उपायुक्त रिसेटलमेंट, फतेहाबाद (हरियाणा) से प्राप्त सूचना के अनुसार पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में 27 पात्र परिवारों को हरियाणा के सिरसा जिले की तहसील डबवाली के गांव देसू जोधां में आवासीय प्लॉट आवंटित किए हैं।
उन्होंने बताया कि प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया 18 मार्च, 2026 को आयोजित संयुक्त जलसा आम के दौरान उपस्थित पात्र परिवारों की सहमति से पूरी की गई। इन लाभार्थियों में जिला ऊना के दो परिवार भी शामिल हैं।
विज्ञापन

एडीसी ने कहा कि यदि किसी भाखड़ा बांध विस्थापित या आवंटी को प्लॉट आवंटन प्रक्रिया को लेकर कोई आपत्ति है तो वह एक माह के भीतर उपायुक्त रिसेटलमेंट, फतेहाबाद (हरियाणा) के कार्यालय में आपत्ति दर्ज करवा सकता है।
निर्धारित अवधि के भीतर कोई आपत्ति प्राप्त नहीं होने पर नियमानुसार प्लॉट आवंटन की अगली प्रक्रिया पूरी करते हुए तीन परता आवंटन पर्चियां तैयार कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें