फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अनुपयोगी वस्तुओं से बनाई आकर्षक सामग्री

Sat, 01 Aug 2026 01:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
लठियाणी (ऊना)। डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लठियाणी में विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट गतिविधि आयोजित की गई। इसमें बच्चों ने बेकार और अनुपयोगी वस्तुओं से आकर्षक एवं उपयोगी सामग्री तैयार कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गतिविधि के दौरान विद्यार्थियों ने अनुपयोगी वस्तुओं को नई उपयोगी कलाकृतियों में बदलकर यह संदेश दिया कि रचनात्मक सोच और नवाचार के माध्यम से बेकार वस्तुओं का भी बेहतर उपयोग किया जा सकता है। बच्चों की ओर से तैयार की गई विभिन्न कलाकृतियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य वरुण शर्मा ने प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें