प्रदेश सरकार की ओर से नगर परिषद ऊना के लिए मनोनीत तीन पार्षदों में से दो ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शनिवार को एसडीएम पृथीपाल पाल सिंह ने पार्षद विजय आंगरा व परमिंद्र सिंह को शपथ दिलाई। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष अमरजोत बेदी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी, अविनाश कपिला सहित कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त सदस्यों को फूल मालाएं पहनाकर खुशी का इजहार किया। प्रदेश सरकार ने ऊना नगर परिषद के लिए तीन पार्षदों को मनोनीत किया है। पार्षद राकेश कुमार बब्बा के अनुपस्थित रहने के चलते दो सदस्यों ने ही शपथ ग्रहण की।
इस अवसर पर पार्षद व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय आंगरा ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने तीन पार्षदों को मनोनित कर शहर के विकास में योगदान देने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि हम अपना पूरा सहयोग नगर परिषद को देंगे और सरकार से उठाए जाने वाले मामलों को मुख्यमंत्री व शहरी विकास मंत्री से उठाकर हल करवाया जाएगा।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मीडिया पैनालिस्ट विजय डोगरा ने मनोनित पार्षदों को शपथ लेने पर बधाई दी। इस अवसर पर कांग्रेसी नेता संजीव कंवर, दविंद्र वत्स, विजय कतना, पार्षद शिवानी पुरी, पवन कपिला, संजय शर्मा, प्रवीण पुरी सहित अन्य उपस्थित रहे।