फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मौसम बदलने से बढ़े वायरल के पीड़ित

Tue, 22 Sep 2026 05:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। मौसम में बदलाव के साथ वायरल के पीड़ित बढ़ने लगे हैं। दिन में गर्मी और सुबह-शाम ठंड के बीच खांसी, जुकाम, गले में खराश, बुखार और बदन दर्द की शिकायत लेकर लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौलतपुर की ओपीडी में भी मरीजों की संख्या बढ़ी है। सीएचसी में सामान्य दिनों में रोजाना 160 से 170 मरीज आते हैं लेकिन पिछले कुछ दिनों से यह आंकड़ा 200 के पार पहुंच गया है।
कई बार मरीजों की संख्या 250 से अधिक दर्ज हो रही है। चिकित्सकों के अनुसार मौसम में उतार-चढ़ाव के दौरान संक्रमण बढ़ सकता है। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

मपर्याप्त तरल पदार्थ लेें, स्वच्छता बनाए रखें : डॉ. नुरूला
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप नरूला ने बताया कि मौसम बदलने के साथ वायरल संक्रमण के मरीज बढ़ रहे हैं। घबराने की जरूरत नहीं लेकिन लक्षणों को नजरअंदाज भी नहीं करना चाहिए। उन्होंने पर्याप्त तरल पदार्थ लेने, हाथों की स्वच्छता रखने और बिना चिकित्सकीय सलाह एंटीबायोटिक न लेने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें