फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने फूंका प्रभारी का पुतला

विज्ञापन
अंब में एनएसयूआई कार्यकर्ता एनएसयूआई के प्रदेश प्रभारी गौरव तुषीर का पुतला जलाते हुए। - फोटो : Una
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। एनएसयूआई अंब इकाई कार्यकर्ता आशीष शर्मा को जिलाध्यक्ष पद से हटाने कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। सोमवार को कार्यकर्ताओं ने इसे तानाशाही भरा निर्णय करार दिया। एनएसयूआई के प्रदेश प्रभारी गौरव तुषीर का पुतला जलाया। निर्णय के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की।
विज्ञापन

एनएसयूआई के कैंपस अध्यक्ष सौरव ने कहा कि आशीष शर्मा एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष पद पर रहते हुए पिछले एक वर्ष से छात्र हितों की आवाज बुलंद कर रहे हैं। वहीं, संगठन के प्रति भी उनकी ईमानदारी और मेहनत किसी से छिपी नहीं है।
तानाशाही निर्णय लेते हुए आशीष शर्मा को जिलाध्यक्ष से हटाकर अपने चहेते को इस पद पर नियुक्त किया है। कहा कि अंब, दौलतपुर चिंतपूर्णी और चौकीमन्यार सहित एनएसयूआई की जिला की अन्य कैंपस इकाईयों के कार्यकर्ता प्रदेश प्रभारी के इस निर्णय से खफा है।
विज्ञापन

बॉक्स
निर्णय समझ से परे : आशीष
आशीष ने कहा कि संगठन में किसी को भी पद पर नियुक्त करने और हटाने का एक प्रोटोकॉल होता है। इसे सभी को पूरा करना पड़ता है। प्रदेश प्रभारी ने बिना सूचित किए ही किसी और को जिलाध्यक्ष नियुक्त कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने संगठन मजबूती के लिए कार्य किया है। यह निर्णय समझ से परे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें