अटल बिहारी बाजपेयी बंगाणा कॉलेज में छात्रों की समस्याओं को लेकर कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपत
- फोटो : Una
बंगाणा (ऊना)। अटल बिहारी बाजपेयी बंगाणा कॉलेज में छात्रों की समस्याओं को लेकर एनएसयूआई ने आवाज बुलंद कर दी है। एनएसयूआई ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा है। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कॉलेज में अव्यवस्थाओं का अंबार है। इकाई सदस्य अक्षय ठाकुर ने कहा कि कॉलेज कैंपस में सफाई जल्द करवाई जाए।
कॉलेज में पानी की उचित व्यवस्था करवाई जाए। बाथरूम की सफाई करवाई जाए। कॉलेज के सभी विद्यार्थियों को पहचानपत्र, लाइब्रेरी कार्ड, सुरक्षाकर्मी की कॉलेज गेट पर व्यवस्था और कक्षाओं में खराब पंखों को जल्द ठीक करवाया जाए।
साथ ही शरारती तत्वों के कॉलेज प्रवेश पर रोक लगाई जाए। इस मौके पर कुटलैहड़ युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष व पूर्व अध्यक्ष नीरज ठाकुर, अजय ठाकुर, विशाल कौंडल, आशीष कुमार, विकास ठाकुर, अजय, जतिन ठाकुर, विक्रम ठाकुर, सविता कुमारी, रितिक ठाकुर, पूजा, निकिता शर्मा, राधा शर्मा, अर्चना, निकिता, कलम देव, विक्रम ठाकुर, अमन शर्मा अन्य एनएसयूआई के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।