फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बंगाणा कॉलेज में एनएसएस का थीम पोस्टर जारी

विज्ञापन
बंगाणा कालेज में शैक्षणिक सत्र 2025-26 का थीम पोस्टर जारी करते स्टाफ सदस्य। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के शैक्षणिक सत्र 2025-26 का इकाई स्तर पोस्टर जारी किया गया। इस वर्ष का थीम ...जलवायु संरक्षण व सामुदायिक सेवा आने वाले कल के लिए एनएसएस.. है। प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने कहा कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती है और युवाओं की सक्रिय भागीदारी इसका समाधान प्रस्तुत कर सकती है। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सिकंदर नेगी ने बताया कि इस वर्ष सभी गतिविधियां जलवायु संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और सामुदायिक सेवा पर केंद्रित रहेंगी।
विज्ञापन



विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, ऊर्जा संरक्षण, जल प्रबंधन और समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर प्रो. अनु लखनपाल, प्रो. किरण कुमारी, प्रो. कृष्ण, एनएसएस वॉलिंटियर्स दिव्यांशु शर्मा, अंकुश, विवेक, अभिषेक, तनु ठाकुर और वरुण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें