फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भारी बारिश से भूस्खलन, अंब–चक्कसराय–सूरी सड़क पर खतरा बरकरार

विज्ञापन
अकरोट के पास लैंडस्लाइड से सड़क पर बना खतरा
विज्ञापन
चक्कसराय (ऊना)। लोक निर्माण विभाग उपमंडल के तहत आने वाली अंब-चक्कसराय-सूरी सड़क पर अकरोट के पास भारी बारिश के चलते भूस्खलन हुआ। इसका मलबा सड़क पर गिरने से मार्ग का एक हिस्सा दबा हुआ है। तीखे मोड़ पर मलबा जमा होने से वाहनों का क्रॉस करना बेहद मुश्किल हो गया है। ऐसे में जब सामने से कोई वाहन आता है तो चालकों को जोखिम उठाकर गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग को कई बार समस्या से अवगत करवाया गया, लेकिन अब तक मलबा हटाने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों ने सवाल उठाया है कि क्या विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। इस संबंध में कनिष्ठ अभियंता वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि समस्या विभाग के संज्ञान में है और जल्द ही मलबा हटाकर सड़क को सुचारु बना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें