फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अब डेपुटेशन पर थैरेपिस्ट की तैनाती की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला आयुर्वेदिक अस्पताल प्रबंधन ने उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाया मामला
विज्ञापन

बीते तीन महीने से थैरेपिस्ट न होने के चलते ठप पड़ी है पंचकर्म की सुविधा
आयुर्वेदिक अस्पताल में पंचकर्म थैरेपिस्ट का पद खाली, मरीज हो रहे मायूस
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला मुख्यालय स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल में पंचकर्म थैरेपिस्ट का पद पिछले तीन माह से रिक्त होने के कारण पंचकर्म सुविधा पूरी तरह ठप पड़ी है। इससे उपचार के लिए आने वाले मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने कई बार उच्च अधिकारियों से थैरेपिस्ट की नियुक्ति की मांग की, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। स्थायी नियुक्ति न होने के चलते अब प्रबंधन ने डेपुटेशन के आधार पर थैरेपिस्ट की तैनाती की मांग उठाई है, ताकि सप्ताह में कुछ दिन तो मरीजों को यह सुविधा मिल सके। अस्पताल परिसर में पंचकर्म के लिए एक नया कक्ष भी तैयार किया गया है, लेकिन कर्मचारी न होने से इसका लाभ आमजन को नहीं मिल पा रहा। वरिष्ठ नागरिक फोरम के अध्यक्ष जीआर वर्मा ने भी इस मुद्दे पर चिंता जताई है और कहा कि विभाग को जल्द कोई समाधान निकालना चाहिए, ताकि मरीजों को असुविधा न हो। इस अस्पताल में पहले प्रतिदिन औसतन पांच से दस मरीजों को पंचकर्म की सुविधा दी जाती थी, जो अब पूरी तरह बंद है।
विज्ञापन

जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में अब डेपुटेशन के आधार पर थेरेपिस्ट की तैनाती की मांग की गई है। उम्मीद है कि जल्द ही पंचकर्म सेवा दोबारा शुरू हो सकेगी। -डॉ. किरण शर्मा, जिला आयुष अधिकारी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें