संतोषगढ़ (ऊना)। श्री विष्णु सनातन धर्म स्नातकोत्तर महाविद्यालय भटोली में वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग की ओर से सोमवार को कॉलेज परिसर में अंतरराष्ट्रीय कॉमर्स डे का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत पोस्टर मेकिंग, मॉडल मेकिंग और क्विज प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरविंद शर्मा ने की। उन्होंने कॉमर्स विषय की महत्ता और वर्तमान समय में इसकी आवश्यकता पर प्रकाश डाला। मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका प्रोफेसर डॉ. पूनम शर्मा ने निभाई, जबकि पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का मूल्यांकन प्रोफेसर शिवानी और प्रोफेसर नेहा अग्रवाल ने किया। क्विज प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने अच्छी भागीदारी दिखाई। इस अवसर पर विभाग के अन्य शिक्षकगण डाक्टर योगेश, प्रोफेसर दिव्या, प्रोफेसर श्रुति, प्रोफेसर अदिति भी उपस्थित रहे। सभी शिक्षकों ने प्रतिभागियों की सराहना की और आयोजन की सफलता में सहयोग दिया। संवाद