फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हाईवे पर नहीं सूचना बोर्ड, धमांदरी- टक्का जाने वाले लोग भटक रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
टक्का और नारी के लोगों ने पीडब्ल्यूडी से की सूचना बोर्ड लगाने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। चंडीगढ़-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऊना बस अड्डे के समीप धमांदरी–टक्का जाने वाले मार्ग के लिए सूचना बोर्ड न होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऊना शहर से यह मार्ग धमांदरी होते हुए शीतला माता मंदिर के रास्ते टक्का तक पहुंचता है, लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग से इस मार्ग की ओर मुड़ने के लिए कोई दिशा-सूचक बोर्ड नहीं लगाया गया है। इससे बाहरी राज्यों से आने वाले वाहन चालक अक्सर रास्ता भटक जाते हैं। यही नहीं, इसी मार्ग पर नारी गांव में उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक डेरा बाबा रुद्रानंद भी स्थित है। जहां पंजाब, हरियाणा समेत अन्य पड़ोसी राज्यों से हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऊना शहर से यह आश्रम लगभग दस किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
विज्ञापन

टक्का और नारी गांव के निवासी ध्रुव, अनूप, आकाश, शिव, प्रगुण, अरुण कौशल, सुनील और आशा ने बताया कि उनके कई रिश्तेदार भी मार्ग पर संकेतक न होने के कारण भटक जाते हैं। विशेषकर रात के समय यह समस्या और अधिक बढ़ जाती है, जिससे वाहन चालकों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि हाईवे किनारे धमांदरी–टक्का मार्ग के लिए उचित दिशा-सूचक बोर्ड लगाए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं और ग्रामीणों के परिजनों को आवागमन में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें