फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम खाली, कैश के लिए भटकते रहे लोग

Sun, 29 Jan 2017 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
अधिकांश एटीएम खाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में नोटबंदी का असर एक बार फिर देखने को मिला है। करीब दो माह के बाद पटरी पर लौटी व्यवस्था दोबारा हांफती नजर आई। रविवार को अवकाश होने के चलते ऊना जिले में लोगों को एटीएम से कैश नहीं मिल सका। ग्रामीण क्षेत्रों में अभी तक बैंकों से पर्याप्त मात्रा में करेंसी नहीं निकल रही है। एटीएम में कैश न होने के कारण लोगों को कैश निकालने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों का मानना है कि नोटबंदी के दो महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पाई है। अभी भी उनको बैंकों और एटीएम के चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों के बैंकों में तो ग्राहकों को घंटों इंतजार के बाद भी दो से चार हजार की नकदी ही दी जा रही है। जिले में शनिवार और रविवार को अवकाश होने के कारण जिला मुख्यालय समेत ज्यादातर एटीएम कैशलेस दिखे। लोगों को नकदी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। इसके चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों विनोद, गौरव, तरसेम, रवि, दिनेश, पंकज, देव राज, पवन कुमार, राजेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, प्रेम चंद, मुकेश कुमार आदि का कहना है कि रविवार को एटीएम में कैश न होने की वजह से परेशानियों का समाना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि बैंकों में भी दो हजार रुपये के नोट दिए जा रहे हैं। छोटी करेंसी न मिलने के कारण उन्हें सामान खरीदने के लिए दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा है। उधर, लीड बैंक मैनेजर नरेश शर्मा का कहना है कि शनिवार और रविवार को छुट्टी होने के कारण एटीएम में कैश खत्म हो गया था। उन्होंने कहा कि बैंक अधिकारियों को एटीएम में कैश डालने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार को एटीएम में कैश डाल दिया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें