फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विधायक के निर्देश के एक माह बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

Sat, 05 Sep 2026 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। अंब शहर के बीचोंबीच स्थित लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के विश्राम गृह के बाहर फैली बदहाली अब लोगों के लिए गंभीर खतरे का कारण बनती जा रही है। सड़क की ओर बेतरतीब ढंग से फैली पेड़ों की विशाल टहनियां कभी भी हादसे को न्योता दे सकती हैं।
विज्ञापन

वहीं लंबे समय से बंद पड़ी नाली कीचड़, गंदगी और दलदल में तब्दील हो चुकी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायतों और विधायक के निर्देशों के बावजूद संबंधित विभाग व प्रशासन समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा।
स्थानीय लोगों में सतपाल, राजेश कुमार और परीक्षित सहित अन्य का कहना है कि पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह के बाहर पेड़ों की टहनियां सड़क की ओर इतनी अधिक फैल चुकी हैं कि राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए खतरा बनी हुई हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि तेज हवा या बारिश के दौरान यदि कोई भारी टहनी टूटकर सड़क पर गिरती है तो बड़ा हादसा हो सकता है। इन टहनियों से सड़क किनारे स्थित दुकानों और आसपास के भवनों पर भी खतरा मंडरा रहा है। इसके अलावा विश्राम गृह के आगे राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे बनी नाली लंबे समय से बंद पड़ी हुई है।
स्थानीय दुकानदारों के अनुसार वे इस समस्या को लेकर चिंतपूर्णी विधायक सुदर्शन सिंह बबलू से भी मिले थे। इस पर विधायक ने मौके पर ही संबंधित विभाग को निर्देश दिए थे कि नाली को अस्थायी रूप से बंद किया जाए और पेड़ों की खतरनाक टहनियों की तत्काल कटाई करवाई जाए लेकिन विधायक के निर्देशों को एक महीने से अधिक समय बीत चुका है और अभी तक संबंधित विभाग की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।
स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि पेड़ों की खतरनाक टहनियों की तत्काल छंटाई करवाई जाए और बंद पड़ी नाली की सफाई कर जल निकासी व्यवस्था बहाल की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें